डूंगरपुर : 554 करोड़ की लाॅटरी का झांसा देकर हुई 80 लाख की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी, दाे गिरफ्तार

By: Ankur Wed, 31 Mar 2021 4:11:54

डूंगरपुर : 554 करोड़ की लाॅटरी का झांसा देकर हुई 80 लाख की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी, दाे गिरफ्तार

डूंगरपुर में एक युवक से 80 लाख रुपए की ठगी का मामला आया हैं जिसमें 554 करोड़ की लाॅटरी का झांसा दिया गया था। इसमें कारवाई करते हुए चितरी थाना पुलिस ने दाे शातिर आराेपियाें काे गिरफ्तार किया हैं। इसमें एक विदेशी नाइजीरियन युवक भी शामिल है। आराेपियाें की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह व साइबर सैल का विशेष याेगदान रहा। इस मामले में कुणाल कुमार के खाते में 2 लाख रुपए जमा हाेना बताया। इस पर कुणाल कुमार से पूछताछ की गई। इस राशि में से 1.90 लाख नाइजीरिया हाल दिल्ली निवासी किग्सले ऊचे अनाेसाेडाे काे देना बताया। 1.90 लाख में से कुणाल कुमार ने 95 हजार रुपए की राशि बेन्जामिन नाम के एक व्यक्ति काे देना बताया है। शेष आराेपियाें की तलाश जारी है। पीड़ित युवक काे विश्वास में लेकर 3 जुलाई 2015 से 21 जून 2016 तक 80 लाख 68 हजार रुपए कुल 14 खाताें में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आराेपियाें ने वह राशि निकाल ली।

थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि जाेगपुर निवासी दिलीप पुत्र धनेश्वर पाटीदार ने काेर्ट इस्तगासे के जरिए प्रकरण दर्ज कराया था। परिवादी को ईमेल के जरिए 554 करोड़ की लाॅटरी लगने की जानकारी मिली थी, जिसमें परिवादी से बैंक संबंधित दस्तावेज मांगे। परिवादी काे विश्वास में रख कर 80 लाख 68 हजार 668 रुपए की ठगी की। गठित टीम काे जांच के लिए दिल्ली रवाना किया। परिवादी से जिस बैंक खाते में राशि जमा कराई। उसके संबंध में जानकारी जुटाई। इस पर बिहार राज्य के सुपाेल जिला हाल दिल्ली निवासी कुणाल कुमार सिंह पुत्र भूपेंद्र कुमार सिंह व नाइजीरिया हाल दिल्ली निवासी किग्सले ऊचे अनाेसाेडाे काे गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े :

# जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 16 लाख का सोना, छिपा रखा था रेडियो की बैटरी में

# घोषित हुआ आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, 6 से 25 मई के बीच भीषण गर्मी में पेपर

# ब्यावर : प्यार के लिए दुनिया को कहा अलविदा, ट्रेन से कट युवक-युवती ने दी जान

# 1 अप्रैल से राजस्थान में होंगे ये तीन बड़े बदलाव, पड़ेगा लाखों लोगों की जिंदगी पर असर

# मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कल से, मिलेगा पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com